हिन्दुस्तान संवाद, फरवरी 23 -- आगरा में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। फेरों के तुरंत बाद जहां आमतौर पर दुल्हन की विदाई ससुराल के लिए होती है, वहीं यहां दूल्हा अपनी नवविवाहिता पत्नी को सीधे इंटरव्यू दिलाने ले गया। दुल्हन ने शादी के लाल जोड़े में ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए इंटरव्यू दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग दूल्हे की सोच की सराहना कर रहे हैं।शादी के अगले दिन आंगनवाड़ी में इंटरव्यू मामला लाडूखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिरौड़ा का है। यहां के रहने वाले मनोज कुशवाहा साइबर कैफे संचालक हैं। उनकी शादी 21 फरवरी को अनीशा कुशवाहा के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। शादी से एक दिन पहले अनीशा को सूचना मिली कि 22 फरवरी को आगरा के विकास भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए उसका इंटरव्यू निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.