संभल, फरवरी 11 -- कस्बे के बाघऊ मार्ग पर मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब शादी की खुशियों के बीच एक टैक्सी चालक दुल्हन और परिवार की तीन महिलाओं को लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में फरार होने लगा। आभूषणों से लदी महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर परिजनों और राहगीरों ने फिल्मी अंदाज में बाइक से पीछा किया, जिसके बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। बाघऊ मार्ग निवासी विशाल कुमार की चचेरी बहन छवि का विवाह बुधवार को है। रिश्तेदारों के आवागमन के लिए विशाल ने थाने के पास टैक्सी स्टैंड से चालक तरन सिंह की ओरा कार तीन दिन के लिए बुक की थी। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे छवि परिवार की तीन महिलाओं के साथ हयातनगर में आयोजित गोद भराई समारोह में शामिल होने के लिए निकलीं। समारोह के कारण महिलाओं ने सोने के आभूषण पहन रखे थे। परिजनों ने बताया कि कस्बे से निकलने के कुछ ही देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.