आगरा, मार्च 11 -- पटियाली के गांव करनपुर में के रहने वाले दो सगे चचेरे भाई अपनी-अपनी दुल्हनों को हैलीकाप्टर से विदा करा कर लाए। बुधवार को करनपुर में जैसे ही हैलीकाप्टर दुल्हनों को लेकर उतरा तो परिवार के साथ ही ग्रामीणों ने उनका उल्लास के साथ स्वागत भी किया। पुलिस भी हैलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए हैलीपैड के आस-पास तैनात रही। बुधवार को दिल्ली में रहे रहे उद्योगपति ओपी यादव के बेटे आशुतोष यादव व सुधीर यादव के बेटे का विवाह एटा के अलीगंज में स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को संपन्न हुआ। बुधवार को आशुतोष व गौरव अपनी दुल्हनों को हैलीकॉप्टर से विदा कराकर पटियाली के गांव करनपुर लेकर पहुंचे तो परिवार व ग्रामीणों की खुशियों का ठिकाना नहीं था। परिवार ने ढोल व नगाढ़े के साथ नवदंपत्तियों का स्वागत किया। ग्रामीण महिलाएं, पुरूष व बच्चे बड़ी संख्या में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.