सासाराम, जुलाई 20 -- Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के डेहरी में शादी के नाम पर भोले-भाले युवकों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। डालमियानगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्वयं को दुल्हन बताने वाली युवती, उसकी मां, बहन तथा एक बिचौलिये को गिरफ्तार किया है। गिरोह के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ-1 सत्यकाम ने सोमवार को बताया कि रविवार रात सूचना मिली थी कि स्टेशन के समीप मध्य प्रदेश से आए एक युवक की शादी का नाटक रचाकर उससे मोटी रकम ठगने की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर डालमियानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्ता...