दुल्लीपट्टी में जंगली सुअर के हमले में किसान घायल
मधुबनी, अप्रैल 25 -- जयनगर,निज प्रतिनिधि। स्थानीय थाना के दुल्लीपट्टी गांव में शनिवार की देर शाम जंगली सुअर के हमले में किसान नवोनन्द झा (60) जख्मी हो गये। हमले में उनका हाथ फट गया है और शरीर के कई अंगों पर जख्म है। ग्रामीणों के सहयोग से गांव में ही उनका इलाज कराया जा रहा है। जख्मी किसान अपने ग्रामीण मदन झा के साथ खेत से नील गाय व घोरगदहा से फसल की सुरक्षा का मुआयना कर वापस घर लौट रहे थे तभी पास की झाड़ी में छुपे जंगली सुअर ने हमला कर दिया। दूसरे किसान मदन झा को भी पटक दिया लेकिन वे जान बचा कर भाग निकले। ग्रामीण दुल्लीपट्टी पैक्स अध्यक्ष नवेंद्र झा,नीरज कुमार,विकास झा ,सुजीत झा सहित ने स्थानीय प्रशासन से नीलगाय व जंगली सुअर के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है ताकि फसलों व किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। दुल्लीपट्टी व आसपास के गांव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.