आरा, नवम्बर 9 -- -एएसपी, डीआईयू की टीम सहित कई इंस्पेक्टर मौके पर जमे -पुलिस पर पथराव सहित अलग-अलग आठ प्राथमिकी दर्ज सहार, संवाद सूत्र। भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक में विधानसभा चुनाव के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट और झड़प मामले के बाद रविवार को चौथे दिन गांव में शांति स्थापित रही। डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी राज के संयुक्त निर्देश पर मौके पर अलग-अलग शिफ्टों में पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं। पीरो एएसपी केके सिंह, पुलिस निरीक्षक श्याम कुमार, अनिल कुमार, सहार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, डीआईयू प्रभारी कुमार रजनीकांत, प्रभास कुमार सहित आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारियों के अतिरिक्त मौके पर रैफ के जवानों को तैनात किया गया है। इधर, पुलिस टीम पर हमला, वाहनों को क्षतिग्रस्त करने और आर्म्स एक्ट सहित स्थानीय थाने में अब तक कुल आ...