आरा, जून 8 -- - राजेंद्र प्रसाद सिंह की 36वीं पुण्यतिथि पर राजेंद्र हॉस्पिटल में लगा शिविर - रेडक्रॉस आरा के सहयोग से 25 यूनिट रक्त संग्रहित, युवाओं में दिखा उत्साह -सभी रक्तदाताओं को मोमेंटो व प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित जगदीशपुर, निज संवाददाता प्रखंड के दुलौर स्थित राजेंद्र हॉस्पिटल में सोमवार को समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद सिंह की 36वीं पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी, आरा के सहयोग और समाजसेवी डॉ अनिल सिंह के नेतृत्व में 25 युवाओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। सभी रक्तदाताओं को 'रक्तवीर सम्मान' का मोमेंटो प्रदान किया, जबकि रेडक्रॉस की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया। यह भी पढ़ें- दुलौर में पुण्यतिथि पर 25 युवाओं ने किया रक्तदान शिविर में सुमित सिंह, रोहित सिंह, कुंवर अभिजीत, सुनील क...