गिरडीह, अप्रैल 16 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के दुलियाकरम गांव के निवासी बड़कू हेंब्रम की 20 वर्षीय पुत्री सोनामुनि हेंब्रम ने बुधवार को फंदे पर लटक कर जान दे दी है। तीन दिनों पहले इसी गांव के रामजीत सोरेन नामक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस बाबत मृतका के घर वालों ने बताया कि मृतक रामजीत सोरेन के साथ सोनामुनि का प्रेम प्रसंग चलता था। तीन दिन पहले रामजीत सोरेन किसी कारण से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। जिसके बाद सोनामुनि काफी परेशान और डरी हुई थी। जिसके कारण सोनामुनि देवरी प्रखंड के दुधकिया गांव स्थित अपनी मौसी के यहां आ गई थी और दो दिनों से यहीं रह रही थी। इसी दौरान बुधवार दोपहर में जब घर में कोई नहीं थे तभी सोनामुनि ने दुधकिया स्थित अपनी मौसी के घर में ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। इस घटना की जानकारी मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.