देवघर, फरवरी 28 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में दुलार गृह योजना के प्रभावी और सफल क्रियान्वयन को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं विकास को सुदृढ़ बनाना तथा जमीनी स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर करना था। प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को 'दुलार कार्यक्रम' के अंतर्गत 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं मानसिक विकास की समुचित निगरानी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। गृह भ्रमण के दौरान अभिभावकों को जागरूक करने की नई तकनीकों पर विशेष चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि माता-पिता के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित कर ही बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...