पटना, अगस्त 25 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मिथिला हस्तकला को-ऑपरेटिव सोसायटी की घोषणा की। उन्होंने सोसायटी के नवनियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों को पंजीकरण का प्रमाणपत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं भी दीं। पद्मश्री दुलारी देवी को सोसायटी का अध्यक्ष, पद्मश्री शांति देवी और पद्मश्री शिवम पासवान को सह अध्यक्ष और रानी झा सदस्य बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद में आयोजित स्वास्थ्य विभाग और जीविका से जुड़े कार्यक्रम में सभी को प्रमाणपत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिथिला की हस्तकला देश और दुनिया में विख्यात है। हमलोग किसी को सम्मानित या भेंट करते हैं तो उसमें मिथिला पेंटिंग जरूर होता है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मंच से उतरे और सोसायटी के अध्यक्ष और सह अध्यक्षों के पास जाकर उनसे बातें कीं। अध्यक्ष ने भी ...