जहानाबाद, जनवरी 21 -- अरवल, निज संवाददाता। दुलारचंद सिंह के 12 वी बरसी पर बुधवार को कोचहासा में उनके मूर्ति का आवरण व श्रद्धांजलि सभा की गई। इस सभा में भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य व अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह, पार्टी के जिला सचिव जितेंद्र यादव,जिला कमिटी सदस्य रविन्द्र यादव ,महेंद्र प्रसाद, त्रिभुवन शर्मा, नंदकिशोर कुमार, मिथलेश यादव, सुएब आलम, देवमंदिर सिंह, मधेश्वर प्रसाद, राजेश्वरी यादव ने दुलारचंद सिंह के मूर्ति को माल्यार्पण किय। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता रविन्द्र यादव ने की। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि इस पंचायत के ईमानदार,कर्मठ ,लोकप्रिय मुखिया रह चुके दुलारचंद जी को श्रद्धांजलि देते है। कामरेड दुलारचंद सिंह ने 80 के दशक से पार्टी में आए। उन्होंने किसान सभा का कमान संभाला। उन्हों...