पटना, अक्टूबर 30 -- दुलारचंद यादव मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर कर जेल जाने का आदेश आने के बाद बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एमएलसी नीरज कुमार पर फंसाने का आरोप लगाया है। अनंत सिंह को इस केस में 1 दिसंबर तक आत्मसमर्पण करने की मोहलत दी गई है। मोकामा विधायक ने कहा कि वह सरेंडर करेंगे और जेल जाएंगे। उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है और दावा किया कि कोर्ट से उन्हें जमानत भी मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नीरज कुमार ने ही उन्हें दुलारचंद यादव मर्डर केस में फंसाया, पटना हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई तो वह केस दिल्ली ले गए। जेडीयू से निष्कासित विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा, "हम सरेंडर होंगे, कोर्ट माननीय है, कोर्ट से हमें फिर जमानत मिलेगी, हमें न्यायालय पर भरोसा...