गया, अप्रैल 3 -- चेरकी थाने के दुलरा गांव में काशिम शाह (70) की निर्मम हत्या के मामले में शुक्रवार को फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बधार स्थित खेत में जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाया और पूरे स्थल की फोटोग्राफी की। घटनास्थल पर काफी खून मिलने से हत्या की बर्बरता का अंदाजा लगाया जा रहा है। गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने काशिम शाह की गला रेतकर हत्या कर दी थी। काशिम गांव में ही झाड़-फूंक का काम भी करता था। पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश के साथ अंधविश्वास से जुड़े एंगल पर भी जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में कराए जाने के बाद दोपहर में गांव लाया गया, जहां कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी परिजनों द्वारा अब तक थाने में लिखि...