रामगढ़, जुलाई 7 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड कार्यालय में उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों के बीच पहचान पत्र का वितरण किया गया। दुलमी अंचल अधिकारी किशोरी यादव ने झारखंड आंदोलनकारी श्रीनारायण प्रसाद, आदित्य सिंह, रामेश्वर महतो, परमेश्वर महतो, विजेंद्र ठाकुर, मेघनाथ महतो, बालेश्वर महतो सहित दर्जनों आंदोलनकारी को पहचान पत्र दिया गया। आंदोलनकारी श्रीनारायण प्रसाद ने बताया कि झारखंड राज्य के गठन में जिस किसी ने योगदान दिया था। वैसे आंदोलनकारियों को चिन्हित कर पहचान पत्र दिया जा रहा है। अंचल अधिकारी किशोरी यादव ने कहा कि अभी चिन्हित आंदोलनकारियों को पहचान पत्र दिया जा रहा है, इसके बाद प्रखंड क्षेत्र के जितने भी चिन्हित आंदोलनकारी शेष बचे हैं, उन्हें भी पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।...