दुलमी में जीपीएफटी सदस्यों दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
रामगढ़, अगस्त 12 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि । दुलमी प्रखंड सभागार में मंगलवार को ग्राम पंचायत विकास योजना और ग्राम पंचायत फैसिलिटेशन टीम के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अमित मिश्रा व प्रमुख रेणु देवी ने किया। इस प्रशिक्षण में पंचायत के विकास और योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं है, बल्कि पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना भी है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जीपीएफटी सदस्य ग्रामसभा के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं की पहचान करने, वार्षिक विकास योजना तैयार करने और पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करेंगे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: स्थानीय जरूरतों के अनुसार बनेगी पंचायत की विकास योजनाएं
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.