गंगापार, जून 23 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत फूलपुर में सातवीं मोहर्रम के अवसर पर दुलदुल का जुलूस बड़े अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। हवेली की मस्जिद से दिन में लगभग ग्यारह बजे बड़ा अलम बरामद होकर मुल्लाने में बदरुल हसन जैदी के आवास पहुंचा। वहां से दुलदुल को रवाना किया गया। इस दौरान अंजुमने अब्बासिया के ईशान जैदी, जमन फूलपुरीने नौहे पढ़े, जिस पर अकीदतमंदों ने जोरदार मातम किया। यह भी पढ़ें- सैदपुर में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस सैदपुर में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस सैदपुर में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस जुलूस का मार्ग दुलदुल का जुलूस मुल्लाना मोहल्ले से होते हुए कोहना, कैथाना मोहल्ला पहुंचा जहां दुलदुल एक-एक घर गया, वहां लोगों ने चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगी तथा किशमिश, दूध और जलेबी का नजराना पेश किया। साथ ही शरबत, खिचड़ा, ख...