वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में विधानसभा भवन के घेराव के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया। टाउनहॉल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे जिला और महानगर के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज की निंदा की। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। मगर भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर हमला दरअसल जनता की आवाज दबाने की साजिश है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने पर आमाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.