दुर्व्यवस्था और भ्रष्टाचार के विरोध में दिया धरना
आजमगढ़, मई 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। कलक्ट्रेट स्थित मेहता पार्क में दुर्व्यवस्था और भ्रष्टाचार के विरोध में आजाद अधिकार सेना का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने के चौथे दिन प्रशासन की बेरुखी पर आक्रोश जताया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रशासन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिले की तहसीलों, थानों और अन्य सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। आज स्थिति यह है कि जनसुनवाई के नाम पर जनता के साथ ठगी की जा रही है। यह भी पढ़ें- थाना गुडंबा पुलिस के खिलाफ धरना दिया आरटीआई के माध्यम से जो शिकायतें की जाती हैं, उनका निस्तारण धरातल पर शून्य है। अधिकारी केवल कागजी खानापूर्ति कर रहे हैं। सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.