दुर्वासा में हरिहरात्मक यज्ञ की निकली कलश यात्रा
आजमगढ़, मई 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। दुर्वासा धाम पर 25 से 31 मई तक आयोजित श्री हरिहरात्मक यज्ञ का सोमवार को भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ। यज्ञकर्ता श्री श्री 108 श्री शुभमदास जी महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं के मुखारविंद से ऋषि दुर्वासा, मौनी बाबा देवी देवताओं के जयकारे और हर-हर महादेव के उद्घोष से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा, नगाड़ा के साथ साधु संत, कन्याएं, महिलाएं, श्रद्धालुजन मौनी बाबा आश्रम से चलकर दुर्वासा ग्राम की परिक्रमा करते हुए तमसा- मंजूषा संगम पर पहुंचे, जहां पूजन करने के उपरांत जल लेकर यज्ञ स्थल पर आये। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के बाद श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.