दुर्वासा धाम पर श्रद्धा पूर्वक मनाया गया विश्व नदी दिवस
आजमगढ़, सितम्बर 28 -- आजमगढ़, संवाददाता । फूलपुर क्षेत्र के दुर्वासा धाम स्थित तमसा मंजूषा के पावन संगम पर गंगा समग्र द्वारा श्रद्धा पूर्वक विश्व नदी दिवस मनाया गया। दुर्वासा महामंडलेश्वर शुभम दास महाराज ने तमसा मंजूषा संगम पर वैदिक मंत्रोचार के बीच विधि-विधान से नदी पूजन और भव्य आरती संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में नदियों को केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि मां और देवी का दर्जा दिया गया है। गंगा समग्र आर्यमगढ़ के विभाग संरक्षक सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने उपस्थित लोगों को नदियों के संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि नदियां हमारे जीवन का आधार हैं। इनके अस्तित्व के बिना मानव जीवन की कल्पना भी असंभव है। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि नदियों की सफाई और उनके पुनरुद्धार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।गोरक्ष प्रांत के सह संयोजक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.