कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर। कानपुर टेबल टेनिस संघ की ओर से तीन दिवसीय प्रथम जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता के अंडर-13 व 15 बालक वर्ग में दुर्वांक और अंडर-17 व 19 वर्ग में आशुतोष ने दोहरा खिताब जीता। समापन पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के चेयरमैन संजीव पाठक, गीता टंडन कपूर, संजय टंडन ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंडर-9 बालक वर्ग में मृणांक बागची ने रुद्रांश सिंह को 11-9, 6-11, 11-9 से हराकर खिताब जीता। वहीं, बालिका वर्ग में भाव्या मीणा ने ईशानी सिंह को 11-3, 11-6 से हराकर ट्रॉफी जीती। अंडर-11 बालक वर्ग में शौर्य यादव ने शानदार खेल दिखाते हुए शुभ तिवारी को 11-9, 6-11, 12-10 से पराजित कर चैम्पियन बने। बालिका वर्ग में भाव्या सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.