दुर्लभ संयोग में मनाया वट सावित्री व्रत, त्रिदेवों के साथ मिला शनिदेव का आशीर्वाद
रांची, मई 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में शनिवार को महिलाओं ने श्रद्धा, निष्ठा और उत्साह के साथ वट सावित्री का पर्व मनाया। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या पर शहर के विभिन्न मंदिरों और उनके समीप स्थित वट वृक्षों के पास पूजा-अर्चना के लिए सौभाग्यवती महिलाओं की भीड़ देखी गई। सुबह स्नान-ध्यान के बाद सोलह शृंगार कर महिलाओं ने वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा की और अपने पति की दीर्घायु व मंगलकामना की। इस दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष पर कच्चे सूत का धागा लपेटकर परिक्रमा की और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से शुरू हुआ पूजा-अर्चना का यह दौर वट वृक्षों से लेकर देवालयों के प्रांगण तक दोपहर बाद तक चलता रहा。 यह भी पढ़ें- वट वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने मांगी पति की दीर्घायु बाजारों में चहल-पहल इधर, इस विशेष व्रत व पूजा को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.