दुर्लभ संयोग में धूमधाम से मनाई गई शनि जयंती
कन्नौज, मई 17 -- छिबरामऊ। नगर में शनि जयंती का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। शक्तिपीठ गमा देवी मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर शनि देव एवं हनुमानजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी पंडित बनारसीदास शास्त्री ने बताया कि जब शनि जयंती शनिवार के दिन पड़ती है, तो यह अत्यंत दुर्लभ और कल्याणकारी संयोग माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन शनि देव की पूजा-अर्चना और हनुमानजी को चोला चढ़ाने से दुख, दरिद्रता और कष्टों से मुक्ति मिलती है। शनि जयंती के अवसर पर अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसका समापन पर शनि यज्ञ के साथ हुआ। कथा वाचन में विवेक शुक्ला, विवेक दुबे, अवधेश मिश्रा, अनूप मिश्रा, मुकेश मिश्रा और उपदेश अग्निहोत्री सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की। इसके बाद हनुमानजी, शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.