हेमलता कौशिक, जून 2 -- एक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी से जूझ रही साढ़े तीन साल की बच्ची के पिता ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर करते हुए बेटी की मदद के लिए अदालत से गुहार लगाई है। यह बच्ची 'LRBA प्रोटीन (लिपोपॉलीसेकेराइड-रिस्पॉन्सिव बेज-लाइक एंकर) की कमी' नाम की बीमारी से जूझ रही है, जो कि इम्यून सिस्टम यानी रोगों से लड़ने की क्षमता को धीरे-धीरे समाप्त कर देती है। याचिका में बताया गया है कि बच्ची के इलाज के लिए लगभग 40 लाख रुपए की जरूरत है और इस बारे में केन्द्र सरकार को बोन मैरो प्रत्यारोपण के लिए आर्थिक मदद जारी करने के लिए तुरंत निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में संविधान के तहत मिले 'जीवन के अधिकार' का हवाला देते हुए कहा गया है कि सरकार समय पर और किफायती इलाज की अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती। इस याचिका में बच्...