दुर्लभ प्रजाति का बाज घायल मिला
चम्पावत, जून 9 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत के छतार में दुर्लभ प्रजाति का बाज घायल अवस्था में मिला। बीते सोमवार देर सायं खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली से बाज के घायल होने का अंदेशा जताया जा रहा है। छतार वार्ड विकास समिति सचिव हिमांशु जोशी व स्थानीय लोगों ने भारी भरकम बाज के घायल होने की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर रेंजर बृजमोहन टम्टा ने वन विभाग की टीम मौके पर भेजी। वन विभाग की टीम ने बाज का उपचार कर जंगल में छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.