उन्नाव, नवम्बर 16 -- सुमेरपुर। बीघापुर क्षेत्र के ऊंचगांव स्थित एक स्कूल में साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित डॉ. गणेश नारायण शुक्ल की ओर से रचित चार पुस्तकों का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विमोचन किया। उन्होंने कहा दुर्लभ पुस्तकें हम सभी को इतिहास का बोध कराती हैं। दुनिया का सारा ज्ञान पुस्तकों में है। पूर्व विधानसभाध्यक्ष को हरिवंशलाल स्मृति सम्मान व लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यप्रकाश दीक्षित को इन्द्राणी देवी शिवकंठ शुक्ल स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया। जनपद का इतिहास, उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम, पंचवटी की वह रात, जीवन के आमंत्रण पर हूं पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि उन्नाव जनपद का इतिहास पुस्तक जनपद के इतिहास जानने की रूचि रखने वालों के लिये अच्छी पुस्तक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.