नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली। भारी उद्योग मंत्रालय की 7,280 करोड़ रुपये की 'सिंटर्ड दुर्लभ पृथ्वी स्थायी चुंबक' विनिर्माण प्रोत्साहन योजना को लेकर मंगलवार को आयोजित बोली-पूर्व बैठक में कम-से-कम 25 कंपनियों ने शिरकत की। सूत्रों ने कहा कि बैठक में शामिल कंपनियों में जेएसडब्ल्यू ग्रुप एवं एनएलसी इंडिया के प्रतिनिधि भी शामिल थे। मंत्रालय ने 20 मार्च को इस योजना के तहत 6,000 टन प्रति वर्ष क्षमता वाले चुंबक विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। सरकार बोली प्रक्रिया के जरिये अधिकतम पांच कंपनियों का चयन करेगी, जिनमें से प्रत्येक को 1,200 टन प्रति वर्ष तक की क्षमता स्थापित करने की अनुमति होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.