रुडकी, मार्च 18 -- रुड़की, संवाददाता। गुरुवार से वसंत नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। करीब 30 वर्षों बाद दुर्लभ चतुर्ग्रही योग में नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत विशेष माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार मीन लग्न में शनि के साथ सूर्य, चंद्रमा और शुक्र का संचार रहेगा, वहीं केंद्र में बृहस्पति की स्थिति विशेष फलदायी मानी जा रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि गुरुवार के दिन नवरात्रि प्रारंभ होने से मां दुर्गा का आगमन पालकी पर होगा। साथ ही इस दिन से रौद्र नामक नए संवत्सर का भी आरंभ होगा, जिसमें बृहस्पति को राजा और मंगल को मंत्री का पद प्राप्त होगा। माना जा रहा है कि इस संयोग से गुरु बृहस्पति की विशेष कृपा लोगों पर बनी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...