अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती व उनके शिष्यों के समर्थन बुधवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि दुर्भावनापूर्ण कार्यवाहियों को उत्तर प्रदेश सरकार का मूक समर्थन है। ज़िला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व कांग्रेसजनों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन कलक्ट्रेट पर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता को दिया I ज्ञापन के द्वारा मांग की गई कि जगदगुरु शंकराचार्य के विरुद्ध चलाई जा रही इस मुहिम को तत्काल प्रभाव से खत्म किये जाने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देशित किया जाए I पूर्व विधायक ने कहा कि ये कितना दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद है कि सनातन धर्म के प्रमुख अध्यात्मिक गुरुओं में से एक जगद गुरु शंकराचार्य जैसे सर्वोच्य पद को अपमानित और प्रताड़ित किया...