कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर। वासुदेव साई विश्व सेवा संस्थान की ओर से नव वर्ष के उपलक्ष्य पर संगीतमयी श्री साईंकथा का आयोजन आर्यनगर स्थित गैंजेस क्लब में किया गया। साईं कथा वाचक शुभ्रम बहल ने साईंनाथ की करुणा और प्रेम की कथा सुनाई। बहल ने कहा कि साई इतने करुणा वरुणालय हैं कि जो उनकी निंदा करता है वे उसपर भी क्रोध नहीं अपितु दया ही करते हैं। उन्होंने कहा कि साईंनाथ की जो एकनिष्ठ और समर्पित भाव से भक्ति करते हैं बाबा उसके जीवन के दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदल देते हैं। व्यासपूजन पंडित सुरेश शुक्ला व सतीश चंद्र मिश्रा ने किया। कुमकुम स्वरूप, विनोद बहल, सोनिया अरोड़ा, मंजू मुलानी, सुमंगला शुक्ला, दीपा वातवावनी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.