दुर्जनपुर से 20 खंभों से तार चोरी, बिजली आपूर्ती ठप
मेरठ, मई 27 -- सरूरपुर थाना क्षेत्र में बिजली तार चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला गांव दुर्जनपुर और रामपुर मोती के जंगल का है। जहां चोर 20 खंभों से तार काटकर ले गए। घटना की जानकारी सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को हुई। जिसके बाद उन्होंने ऊर्जा निगम अधिकारियों को सूचना दी। ऊर्जा निगम अधिकारियों के अनुसार चोरी हुए बिजली के तारों की कीमत करीब पांच लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। तार चोरी होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जिससे किसानों को सिंचाई और ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- दावा 24 घंटे का, लेकिन चार दिन में औसतन 18 घंटे ही मिली बिजली चोरी की घटना की सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन का निरीक्षण किया। एसडीओ भोला झाल उमेर खान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.