सिमडेगा, मार्च 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डालसा द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला का उदघाटन प्राधिकार के अध्यक्ष सह पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा, एडीजे नरंजन सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रीत प्रसाद, चीफ एलएडीसीएस प्रभात कुमार श्रीवास्तव आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में पीडीजे ने दुर्घटना मामलों में त्वरित कार्रवाई, पारदर्शिता और सभी विभागों की समन्वित भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों में समय पर सूचना और सटीक अनुसंधान जरुरी है। दुर्घटना की सूचना तुरंत अदालत तक पहुंचाई जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने परिवहन विभाग को बीमा जांच के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाने का सुझाव दिया। साथ ही कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.