अंबेडकर नगर, जून 12 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, एनएचएआई, रोड सेफ्टी, आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को डेटा आधारित आंकड़े और दुर्घटना रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। गत माह जिले में हुई बड़ी सड़क दुर्घटनाओं के बाद शासन स्तर पर इसे गंभीरता से लिया गया था। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के प्रयास से आयोजित प्रशिक्षण में प्रोफेसर बैंकटेश बालासुब्रमण्यम, पंकज मेहरा और हेमेन्द्र शर्मा ने संजया एप्लिकेशन के उपयोग, सड़क सुरक्षा चुनौतियों और दुर्घटना विश्लेषण पर विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- ओवरस्पीडिंग व शराब पीकर वाहन चलाने वालों ...