चंदौली, दिसम्बर 5 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल में संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित रखने को अधिकारी और कर्मचारी प्रयासरत है। इस दौरान बीते गुरुवार की शाम ट्रेनों के दुर्घटना रोकने वाले 12 रेलकर्मियों को डीआरएम उदय सिंह मीना ने पुरस्कृत किया। इसमें इंजीनियरिंग, विद्युत (परिचालन), यांत्रिक (कैरेज एंड वैगन) तथा परिचालन विभाग के रेलकर्मी शामिल रहे। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने पुरस्कृत रेलकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पूर्ण संरक्षा बनाए रखने में जमीनी स्तर पर कार्यरत रेल कर्मियों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। कर्मियों के जमीनी स्तर के अनुभव से निरंतर सुधार में मदद मिलती है । उन्होंने सभी रेलकर्मियों को आगे भी इसी तरह सतर्क एवं सजग रहकर कार्य जारी रखने तथा मंडल में पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.