बगहा, मई 3 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पश्चिम चंपारण में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। यातायात डीएसपी अतनु दत्ता ने बताया कि जिले में यातायात नियमों अनुपालन कराया जा रहा है। कुछ जगहों पर यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आते है। यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। अप्रैल 2026 में व्यापक वाहन जांच अभियान चला बड़ी कार्रवाई की गयी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 4212 वाहनों का चालान किया गया है। नियम के उल्लंघन करने में 69 लाख 2 हजार 600 रुपये की शमन राशि वसूली गई है। पुलिस के प्रवक्ता विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामले में 2740 बाइक चालकों से 27 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.