गोपालगंज, फरवरी 2 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के कोन्हवा मोड़ से आगे पेट्रोल पंप के समीप एनएच 27 पर लगातार तीन दिनों में हुई सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर एनएचएआई और जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्य कारणों के रूप में एनएच पर बने अवैध कट और घटना स्थल के समीप यूटर्न पर परिवहन संकेतक नहीं होने को बताया। मौके पर मौजूद परिवहन पदाधिकारी शशिशेखरम ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सात दिनों के भीतर एनएच 27 पर सभी अवैध कट बंद किए जाएं। इसके साथ ही कोन्हवा पेट्रोल पंप के समीप यूटर्न पर रंबल स्ट्रीप और कैटआई लगाने के भी आदेश दिए गए। परिवहन पदाधिकारी ने दुर्घटना के संबंध में आसपास के ग्रामीणों से बात की और उन्हें सुरक्षा उपायों के महत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.