मुरादाबाद, मार्च 14 -- क्षेत्र के गांव रुस्तम नगर सहसपुर में बाइक चालक द्वारा ग्रामीण को टक्कर मार दी,इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रुस्तमनगर सहसपुर के शमशेर पुत्र मोहम्मद दीन ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसके चाचा अल्लाह बख्श पुत्र रहीम बक्स 11 मार्च को बाजार करके घर वापस जा रहे थे। तभी आयशा मस्जिद के पास एक स्प्लेंडर बाइक ने उनके चाचा को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको गंभीर हालत में इलाज करने के लिए दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल ले गए। जहां 13 मार्च की सुबह 10:30 बजे उनके इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.