दुर्घटना में वृद्ध गंभीर
देवघर, जून 24 -- सारवां प्रतिनिधि देवघर-सारठ मुख्य मार्ग के भंडारो मोड़ के समीप बुधवार शाम सड़क दुर्घटना में थानांतर्गत भंडारो गांव निवासी 70 वर्षीय राहगीर रामदेव वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि सड़क पार करते अज्ञात मैजिक टक्कर मारकर चंपत हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां लाया गया। डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस से देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की हालत काफी गंभीर बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.