दुर्घटना में युवक की मौत पर विधायक ने जताई संवेदना
औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- ओबरा के विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने सड़क दुर्घटना में मृत युवक सत्येंद्र कुमार के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। दाउदनगर शहर के लखन मोड़ कुम्हार टोली वार्ड संख्या 22 निवासी सत्येंद्र कुमार की कुछ दिन पूर्व उस समय दर्दनाक मौत हो गई थी, जब वह बाइक से परीक्षा देने आरा जा रहा था। इसी दौरान दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल के समीप हुए हादसे में उसकी जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र सीधे दिवंगत के घर पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक के पिता अर्जुन प्रजापति और अन्य परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। विधायक ने थानाध्यक्ष को बुलवाकर घटना से संबंधित पूरी जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.