दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शामली, मई 14 -- थानाभवन। थाना थानाभवन क्षेत्र में लुहारी बाइपास पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से गत 28 अप्रैल में हुई युवक की मौत के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना भवन क्षेत्र के गांव नागल निवासी पिंटू कुमार पुत्र राजपाल ने थाना भवन थाने में तहरीर दी कि पीड़ित का भाई मनीष पुत्र राजपाल अपनी मोटरसाइकिल से 28 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:30 बजे बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान लुहारी बाईपास भट्टे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मनीष को राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत शामली अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.