गोपालगंज, मार्च 12 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता महम्मदपुर थाने के मझवलिया गांव के समीप एनएच-101 पर बुधवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय गुड्डू कुमार की मौत के विरोध में गुरुवार को भी ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित ग्रामीण सुबह से ही महम्मदपुर-छपरा एनएच-101 पर उतर आए। ग्रामीण सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने मझवलिया मोड़ के पास सड़क पर बैठकर यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी मृतक युवक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। साथ ही दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठा रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि मझवलिया मोड़ के पास अक्सर सड़क द...