महोबा, मई 12 -- महोबा, संवाददाता। तेज गति से आ रही बाइक की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली बाइक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। श्रीनगर थाना पुलिस को दी तहरीर में किदवई नगर कबरई निवासी पीड़ित ने बताया कि उसका भाई 44 वर्षीय महेश कुमार 23 अप्रैल को कबरई से बाइक से बिलखी गांव जा रहा था। पवा गांव के पास सड़क किनारे खड़े होकर रामकरन और शिवकरण का इंतजार करने लगा तभी तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- हादसे में बाइक सवार युवक की मौत दुर्घटना के बाद बाइक सवार भाग गया। घायल भाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। झांसी मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर रेफर किया गया। जहां 2...