प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 12 -- अंतू। थाना क्षेत्र के बंडा गांव के पास छह अप्रैल की शाम चिलबिला-अमेठी मार्ग पर आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही बाइक सवार एक युवक अमेठी के संग्रामपुर नया का पुरवा निवासी रमेश वर्मा की मौत हो गई थी। उसके साथ मौजूद रिश्तेदार अंतू के सराय भनई निवासी अरविंद का प्रयागराज में इलाज चल रहा है। ई-रिक्शा चालक बजरंगी हॉस्पिटल से घर पहुंच गया। मामले में मृतक के भाई दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक अंतू के महुआएं निवासी बजरंगी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.