औरंगाबाद, जनवरी 10 -- मदनपुर प्रखंड के महुआवां पंचायत के सावा बिगहा गांव के युवक की छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। मृतक उसी गांव का अरविंद भुइयां का 20 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार है। मृतक मुन्ना का शव शनिवार को जैसे ही गांव पहुंचा, परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रायगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता था। ड्यूटी जाने के क्रम में हाईवा की चपेट में आकर घायल हो गया था। साथ में रहे लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान घाट पर शनिवार को कर दिया गया। घटना के बाद मां पुतुल देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.