गौरीगंज, जनवरी 13 -- अमेठी। बीते रविवार को अनियंत्रित वाहन की टक्कर से हुई महिला की मौत के मामले में मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्जकर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के पूरे सुरजू शुक्ल का पुरवा भेटुवा निवासी राम चन्दर पुत्र स्व. रामसजीवन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रविवार की शाम उसकी मां देवमती घर से पैदल ही भेटुआ चौराहे पर जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे वाहन ने उनकी मां को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.