गौरीगंज, मार्च 28 -- मुसाफिरखाना। बीते गुरुवार की रात हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बीते गुरुवार की रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तकिया मजरे जमुवारी निवासी मुजाहिद अली दैनिक मजदूरी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मझेरिया से जोगीबीरन की ओर जा रहे थे। जब ट्रैक्टर मंगलम स्कूल फ्लाईओवर के पास कट से हाईवे पर चढ़ रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार मुजाहिद अली समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मुजाहिद को सीएचसी लाया गया, जहां से मुजाहिद अली की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ के केजीएमयू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.