जहानाबाद, फरवरी 27 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के द्वारा शुक्रवार को स्थानीय संयुक्त श्रम भवन के सभागार में श्रम अधिकार दिवस मनाया गया। इस एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण सह कार्यशाला में प्रत्येक पंचायत से एक श्रमिक ने भाग लिया। सभी श्रमिकों को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग से संबंधित श्रम कानूनों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम अधीक्षक मृत्युंजय कुमार झा ने दीप प्रज्ललित कर किया। श्रम अधीक्षक ने उद्घाटन भाषण में विभाग के विभिन्न योजनाओं और श्रम कानूनों के बारे में संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की गई। प्रत्येक सप्ताह विभाग के द्वारा चयनित पंचायतो में जागरूकता अभियान चलाने की जानकारी श्रम अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को दी। इस कार्यक्रम के द्वारा श्रमिको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.