औरैया, जनवरी 29 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी पप्पू उर्फ नत्थू बाथम की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गुरुवार को जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का शव देखते ही घर में चीख-पुकार शुरू हो गई और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक के पुत्र ललतेश बाथम ने बताया कि मंगलवार को उनके पिता गांव के ही राजेश पुत्र बादशाह खान के साथ किसी काम से बिधूना गए थे। वापस लौटते समय वे दोनों ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अछल्दा-बिधूना मार्ग पर सरैया के पास सामने से आ रही एक पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो में सवार पप्पू उर्फ नत्थू बाथम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.