अयोध्या, मार्च 29 -- अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के हाजीपुर सिंहपुर (दराबगंज) निवासिनी गुंजन ने दुर्घटना कर मौत कारित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि चार मार्च को अपने मित्र के साथ मोटर साइकिल पर बैठ घर से नाका मकबरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वान्ह साढ़े 11 बजे सहादतगंज ओवर ब्रिज पर एक बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचाए जाने पर डाक्टर ने उसके पति पंकज को मृत घोषित कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...