लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम अयोध्यापुर निवासी मृतक के पुत्र सुधीर ने सड़क दुर्घटना में पिता की मौत का मामला थाना में दर्ज करवाया है। सुधीर का आरोप है कि उसके 58 वर्षीय पिता परशुराम 26 मार्च को सिंघहा में पानी की टंकी के पास पैदल साइकिल से रोड क्रॉस कर रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...